दिल्ली का पांडव नगर इलाके से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।
दरअसल लुटेरों का एक समूह अक्षरधाम मंदिर के पास स्थित पांडव नगर इलाके में एक वारदात को अंजाम दे रहे थे। इतने में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। जिनसे बचने के लिए लुटेरों ने उन पर फायरिंग कर दी और भागने लगे।
हालांकि पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।