नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में जुआ में हारने पर एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर सामने वाले को लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डाबड़ी थाने में दर्ज प्राथमिकी में सीतापुरी निवासी राजन ने बताया कि 22 अक्तूबर की सुबह राजापुरी निवासी गोपाल उसके पास आया। जुआ खेलने के दौरान उसने गोपाल से 12 सौ रुपये जीत लिए। इसके बाद गोपाल ने मोबाइल फोन को दांव पर लगाने की बात कही। लेकिन उसने पैसे से जुआ खेलने की बात कहकर इंकार कर दिया। इससे गुस्से में आकर उसने अपने साथी को बुला लिया और मारपीट कर सोने की चेन को लूट ली। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो