नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) की एनएसएस सेल ने शुक्रवार को द्वारका कैंपस में सड़क सुरक्षा बूट कैंप आयोजित किया। कैंप के जरिए युवाओं को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की डीन प्रो. प्रोमिला गुप्ता ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक सयन चटर्जी और डॉ. रविकांत ने युवाओं को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट बांधने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करने संबंधी सावधानियों पर जागरूक किया। बूटकैंप में 125 युवाओं को हेलमेट भी वितरित किए गए। ब्यूरो