फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Rage Delhi : मामूली विवाद को लेकर सड़क पर मारपीट... गोली चली, सिर पर पिस्टल की बट लगने से युवक जख्मी

Wed, 26 Jun 2024 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पीड़ित को अधमरा कर आरोपी गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में कार से रिक्शा छू जाने को लेकर हुए विवाद में कार सवार चार लोगों ने डेयरी संचालक के भाइयों को जमकर पीटा और उन पर गोली चला दी। इससे पूर्व एक आरोपी ने पीड़ित रवि चौधरी (30) के सिर पर पिस्टल की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित को अधमरा कर आरोपी गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने रवि का बयान लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी मनन कौशिक, वैभव, हर्ष शर्मा और अर्जुन कौशिक की तलाश कर रही है। रवि चौधरी परिवार के साथ मौजपुर इलाके में रहता है। 

घर के पास ही इसकी डेयरी हैं, जहां इन्होंने भैंस पाली हुईं हैं। भैंसों की देखभाल करने के लिए रवि ने अपने यहां राशिद नामक युवक को काम पर रखा हुआ है। रविवार देर रात को राशिद रिक्शे में गोबर लादकर उसे फेंकने जा रहा था। इस बीच मौजपुर मेन मार्केट में उसका रिक्शा एक कार से टच हो गया। इसी बात पर मनन कौशिक और वैभव ने राशिद की पिटाई शुरू कर दी। राशिद ने रवि को कॉल किया।
विज्ञापन


इस बीच रवि का भाई गौरव भी वहां पहुंच गया। रवि ने मनन और वैभव से कहा कि वह राशिद को न मारे जो नुकसान हुआ है, वह भर देगा। इस बात पर आरोपी आग बबूला हो गए। इन लोगों ने डंडे और लाठियों से रवि व उसके भाई गौरव को पीटना शुरू कर दिया। कहासुनी के दौरान अर्जुन व हर्ष शर्मा भी वहां पहुंच गए। 

रवि ने बताया कि वह चारों को पहले से जानता है। सभी उनके पड़ोस में रहते हैं। आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। बाद में अर्जुन ने पिस्टल निकालकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। इस बीच उसने पिस्टल की बट से रवि के सिर पर कई वार दिए। लहूलुहान करने के बाद आरोपी वहां से भागने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें