फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Rage : दिल्ली में एक ऑटो वाले ने ट्रैफिक पुलिस के एएसआई को पीटा, मोबाइल छीनने की कोशिश

Wed, 01 May 2024 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित एएसआई मुनिंदर कुमार (56) ने एक ऑटो की नंबर प्लेट को लेकर चालक से सवाल किया था। बाद में वह नंबर प्लेट का फोटो खींचने लगे तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : X: @DelhiPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में ट्रैफिक पुलिस के एक एएसआई से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित एएसआई मुनिंदर कुमार (56) ने एक ऑटो की नंबर प्लेट को लेकर चालक से सवाल किया था। बाद में वह नंबर प्लेट का फोटो खींचने लगे तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


हाथापाई करने के बाद आरोपी ने उन पर ऑटो चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़ित का मोबाइल छीनकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। दूसरे साथी की मदद से पीड़ित ने आरोपी सतबीर सिंह (53) को काबू किया। बाद में ज्योति नगर थाने में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक मुनिंदर कुमार लोन गोल चक्कर के पास तैनात थे। इनके साथ हवलदार हरीश भी ड्यूटी पर था। सुबह करीब 8.05 बजे मुनिंदर ने देखा कि एक ऑटो की पीछे वाली नंबर प्लेट पर चालक ने चुटिया डाली हुई थी जिसकी वजह से नंबर छिपा हुआ था। मुनिंदर ने इसके बारे में चालक से पूछा तो वह भड़कने लगा। बाद में एएसआई ने अपने मोबाइल से ऑटो का फोटो खींचना शुरू कर दिया। इस बीच चालक भड़क गया और मुनिंदर से हाथापाई करने लगा। मारपीट करने के बाद आरोपी ने ऑटो स्टार्ट कर वहां से भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मुनिंदर ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन पर ही ऑटो चढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया। आरोपी ने उनका मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें