पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रात में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए पीडब्ल्यूडी नाइट इंस्पेक्शन गाड़ियां तैनात करेगा। शास्त्री पार्क, आईटी पार्क समेत आसपास के इलाकों में निर्माण स्थल से एक किलोमीटर के दायरे में गाड़ियां मुस्तैद रहेंगी। अधिकारी मौके पर सैंपलिंग और डामर के तापमान की जांच करेंगे। शिकायत है कि रात में ठेकेदार ठंडे तारकोल और घटिया सामग्री का इस्तेमाल करते हैं, जिससे सड़कें जल्द उखड़ जाती हैं। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने और विकास कार्य समय पर पूरा करने पर गंभीरता से काम हो रहा है। ब्यूरो