पूर्वी दिल्ली। गीता कॉलोनी में सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। क्षेत्र के विधायक डॉ. अनिल गोयल और पार्षद नीमा भगत ने बताया कि 15 ब्लॉक, 18 ब्लॉक, न्यू लाहौर, सरोजिनी नायडू पार्क और काली माता मंदिर से गीता अपार्टमेंट तक की सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र में बेहतर सड़क, सफाई और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। संवाद