फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खेड़ा गढ़ी एक्सटेंशन में सड़क और नालियों का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। खेड़ा गढ़ी एक्सटेंशन में लंबे समय से खराब पड़ी श्मशान घाट की सड़क को अब दुरुस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही आसपास की गलियों और नालियों के निर्माण का काम भी रविवार से शुरू हो गया। उपवन अपार्टमेंट, सेक्टर-28, रोहिणी में सड़क, नाली और साइड बर्म बनाने का काम भी शुरू किया गया है। सरकार ने सेवा संकल्प अभियान के तहत इन विकास कार्यों की शुरुआत कराई है। श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि सड़क, गली और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। मौजूदा सरकार जनता के पैसे का इस्तेमाल जनता की सुविधाओं के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें