पूर्वी दिल्ली। हर्ष विहार, सबोली-मंडोली और ईस्ट गोकुलपुरी के निगम गर्ल्स स्कूलों में सोमवार को आरओ प्यूरीफायर लगाए गए। यह पहल नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत की गई। इस मौके पर सीवीओ अमित कुमार शर्मा, पार्षद पूनम निर्मल और जसवंत सिंह मौजूद रहे। अमित कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनके स्वास्थ्य और विकास के लिए बेहद जरूरी है। संवाद