फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आरएमएल अस्पताल के बाल रोग विभाग को मिले तीन नए डिफाइब्रिलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बाल चिकित्सा विभाग को अब हृदय रोगियों के इलाज के लिए तीन नए डिफाइब्रिलेटर मिले हैं। यह एक जरूरी उपकरण है जो दिल की धड़कन रुक जाने या अनियमित होने पर बिजली का झटका देकर दिल को फिर से चलाने में मदद करता है। इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर में यह उपकरण मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। यह डिफाइब्रिलेटर पीएचडी फाउंडेशन ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत दिए हैं। अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. अखिलापुंडेश्वरी ने फाउंडेशन का धन्यवाद किया और एनजीओ का भी स्वागत किया। बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इन डिफाइब्रिलेटरों का इस्तेमाल बाल हृदय रोग आईसीयू और इमरजेंसी विभाग में किया जाएगा। डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि कॉरपोरेट जगत का स्वास्थ्य सेवाओं में आगे आना मरीजों के लिए एक अच्छा संदेश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें