फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : क्रिकेट में करियर बनाना चाहते हैं संकेत

विज्ञापन
उभरते खिलाड़ी कॉलम के लिए:---संकेत राठौर।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के युवा क्रिकेट खिलाड़ी संकेत राठौर पिछले पांच वर्षों से क्रिकेट का प्रशिक्षण लेकर खेल में बेहतर मुकाम हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं। वह दिल्ली की विभिन्न क्रिकेट अकादमियों के कोचों के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। संकेत राइट आर्म ओवर द विकेट गेंदबाज के रूप में पहचान बना रहे हैं। वह सौराष्ट्र टी-10 प्रीमियर लीग, जूनियर टी-10 चैंपियनशिप और गाजियाबाद प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं। संकेत को क्रिकेट के प्रति विशेष रुचि है। वह गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजों की तकनीक, मैच की परिस्थितियों और खेल की बारीकियों को समझने पर भी ध्यान दे रहे हैं। अभ्यास के दौरान वह अपनी गेंदबाजी की गति, लाइन-लेंथ और तकनीक में लगातार सुधार करने का प्रयास करते हैं। उनका कहना है कि क्रिकेट में सफलता हासिल करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत बेहद जरूरी है। वह भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलकर अपनी प्रतिभा साबित करना चाहते हैं। संकेत का सपना क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना है और इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें