महज छह साल की उम्र में नवयंतिका अखरिया ने कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा नवयंतिका ने इंटर स्टेट शोटोकान कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने मुकाबले में अपने कौशल और आत्मविश्वास के दम पर प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। कम उम्र में मिली इस उपलब्धि से नवयंतिका के परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने स्कूल का गौरव भी बढ़ाया है। कराटे जैसे खेल में स्वर्ण पदक हासिल करना उनकी मेहनत और खेल के प्रति लगन को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य बच्चों को भी खेलों में भाग लेने, अपनी प्रतिभा पहचानने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।