फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : कराटे और एमएमए में गोल्ड जीत लहराया परचम

विज्ञापन
उभरते खिलाड़ी के लिए आदित्य की फोटो।
विज्ञापन
दिल्ली के रहने वाले 18 वर्षीय आदित्य सिंह कराटे में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर पहचान बना रहे हैं। वह नोएडा की निजी अकादमी में कोच मनीष सिंह के मार्गदर्शन में पिछले पांच वर्षों से नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले स्टेट स्तर की प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं। कराटे के साथ आदित्य ने एमएमए में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने इंटर स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उनका लक्ष्य खेल की तकनीक और बारीकियों को लगातार बेहतर करना है। अभ्यास के दौरान वह अपनी फिटनेस, तकनीक और प्रदर्शन पर विशेष ध्यान देते हैं। आदित्य का कहना है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसके लिए वह नियमित अभ्यास के साथ खेल की नई तकनीक सीख रहे हैं। उनका सपना ऊंचे स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें