नई दिल्ली।
शालीमार बाग गांव में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मकान तोड़े जाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और सड़क संख्या 320 की चौड़ाई पहले से ही आसपास की सड़कों के बराबर है। उनके अनुसार मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी नहीं है, ऐसे में मकान तोड़ने का कोई औचित्य नहीं बनता। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संवाद