फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, आज से स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने सड़क पर देंगे मुफ्त OPD सेवाएं

Mon, 19 Aug 2024 04:42 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

एम्स और दिल्ली के अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर 19 अगस्त से निर्माण भवन में स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने सड़क पर मुफ्त ओपीडी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
Doctors Strike - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामले को लेकर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। एम्स और दिल्ली के अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर 19 अगस्त से निर्माण भवन में स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने सड़क पर मुफ्त ओपीडी सेवाएं देंगे। वहीं, अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

विज्ञापन


एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। आरडीए एम्स ने कहा कि सभी रेजिडेंट डॉक्टर निर्माण भवन के बाहर मरीजों को मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल चिकित्सा, नेत्र विज्ञान, हड्डी रोग समेत लगभग 36 तरह की वैकल्पिक ओपीडी सेवाएं प्रदान करने के लिए उपलब्ध होंगे। जब तक हमें केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा का आश्वासन नहीं दिया जाता है, तब तक सड़क पर ओपीडी सेवाएं देंगे।

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ डॉक्टर की बैठक बेनतीजा रही। डॉक्टरों के संगठन फाइमा से अध्यक्ष डॉ. रोहन कृष्णन की अध्यक्षता में निर्माण भवन में बैठक हुई। बैठक में डॉक्टरों ने चार मांगें रखीं। इसमें प्रतिनिधिमंडल ने देशभर में स्वास्थ्य पेशेवरों की महत्वपूर्ण चिंताओं को दूर करने के लिए केंद्रीय संरक्षण अधिनियम (सीपीए) समिति की स्थापना की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही इसे लेकर अध्यादेश जारी करने का अनुरोध करते हुए गृह मंत्रालय को औपचारिक संचार करने का मांग रखी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक बेनतीजा रहने पर रविवार देर रात फाइमा ने 25 राज्यों में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के 70 प्रतिनिधियों के साथ एक अखिल भारतीय स्तर पर बैठक की। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक मांगों का संतोषजनक ढंग से समाधान नहीं हो जाता। प्रदर्शन जारी रहेगा। सोमवार को एक बार फिर से स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक करने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें