फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2024: जल, थल और नभ से पुलिस कर रही दिल्ली की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की कवायद

Wed, 24 Jan 2024 01:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहती। पुलिस के आला अधिकारी जिलों में जाकर सुरक्षा का जाएजा ले रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी जिला के तमाम पुलिस उपायुक्तों के साथ बैठक कर सुरक्षा परिदृश्य को बढ़ाने के उद्देश्य से बहुमूल्य सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : दिल्ली पुलिस के ट्विटर अकाउंट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजधानी की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस जल, थल और नभ से राजधानी की निगरानी में जुट गई है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी पुलिस बल के साथ यमुना नदी में वोट से गश्त कर रहे हैं। इलाके में चल रहे गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस आंख कान माने जाने वाले रेहड़ी पटरी वालों से संपर्क अभियान चला रही है। वहीं, इलाके में निगरानी रखने के लिए आकाश मार्ग से ड्रोन की मदद से पुलिस निगरानी रख रही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहती। पुलिस के आला अधिकारी जिलों में जाकर सुरक्षा का जाएजा ले रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी जिला के तमाम पुलिस उपायुक्तों के साथ बैठक कर सुरक्षा परिदृश्य को बढ़ाने के उद्देश्य से बहुमूल्य सुझाव दे रहे हैं। साथ ही सुरक्षा खामियों को दूर करने के उपाय करने का निर्देश दे रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजधानी में सुरक्षा के चाक चौबंद रखने के लिए दिल्ली पुलिस जल थल और नभ से निगरानी रख रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों पर निगरानी रखने के लिए शाहदरा जिला पुलिस यमुना नदी में वोट के जरिए गश्त कर रही है। वहीं उत्तर पूर्वी जिला पुलिस इलाके में नागरिकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए संवेदनशील इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है।

राजधानी के तमाम इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए वाहनों की तलाशी ली जा रही है। दिल्ली के तमाम इलाके में पुलिस पिकेट लगाकर निगरानी रख रही है। वहीं पुलिस इलाके में चल रहे गतिविधि की जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस के आंख कान माने जाने वाले रेहड़ी पटरी वाले, दुकानदार, सुरक्षाकर्मियों, पार्किंग के कर्मचारियों से संपर्क कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही पुलिस ड्रोन की मदद से भी इलाके में निगरानी रख रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने का काम भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें