नई दिल्ली। दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एक सरकारी बैंक की शाखा में मंगलवार को बम रखे होने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने कई घंटे तक व्यापक तलाशी ली। लेकिन जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट पर संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बम रखे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद सूचना को फर्जी करार दे दिया गया। ब्यूरो