नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में पिछले 48 घंटों में जलीय पक्षीशाला या प्रवासी पक्षी तालाब में किसी भी पक्षी की मृत्यु की सूचना नहीं मिली है। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि पक्षियों, जानवरों और चिड़ियाघर के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गहन स्वच्छता और जैव-सुरक्षा उपाय जारी रहे। साथ ही, चिड़ियाघर के जानवरों के स्वास्थ्य और व्यवहार की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है। इसके अलावा, चिड़ियाघर प्रबंधन लगातार सतर्क बना हुआ है और रोग को जल्द से जल्द रोकने के लिए मानक दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक उपाय कर रहा है। संवाद