फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बाल आपटे की पुण्यतिथि पर ‘समिधा’ पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद प्रो. बलवंत परशुराम आपटे की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बृहस्पतिवार को डॉ. राकेश मिश्रा लिखित पुस्तक ‘समिधा’ का विमोचन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में इस पुस्तक का लोकार्पण किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के अलावा वी. सतीश आदि उपस्थित थे। समिधा पुस्तक प्रो. आपटे के जीवन, विचार और योगदान पर केंद्रित 50 लेखों का संग्रह है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को भी रोचक शैली में प्रस्तुत किया गया है। इस मौके पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रो. आपटे एक सादगीपूर्ण लेकिन आदर्श जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। होसबाले ने कहा कि प्रो. आपटे जैसे विचारशील, संतुलित और समर्पित नेता का जीवन स्वयं में प्रेरणा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें