फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नाइजीरिया में रेखा ने जीते 2 स्वर्ण व 2 रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। नाइजीरिया में 11 से 13 अगस्त तक आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में पलवल के खजूरका गांव की बेटी रेखा ने व्हीलचेयर फेंसिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। रेखा ने बताया कि वह कई वर्षों से व्हीलचेयर फेंसिंग की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने और पदक जीतने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए उन्होंने लंबे समय तक कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास किया। इसी मेहनत और लगन का परिणाम रहा कि वह प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीतने में सफल रहीं। रेखा की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें