आवास विकास परिषद के सिद्धार्थ विहार स्थित बहुमंजिला इमारतों की योजना गंगा, यमुना और हिंडन एंक्लेव के रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी से खुल सकते हैं।
कुल करीब 1500 फ्लैटों में से बचे हुए करीब साढ़े पांच सौ फ्लैटों के लिए आवेदन मांगे जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन खोलने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा चुका है।
उप आवास आयुक्त एसवी सिंह ने बताया की बहुमंजिला इमारतों की योजना में करीब 550 फ्लैटों का आवंटन नहीं हुआ है। योजना का काम 50 फीसदी से अधिक हो चुका है।
ऐसे में अब इन बचे फ्लैटों का रजिस्ट्र्रेशन खोला जा सकता है। बचे हुए फ्लैटों में टू, थ्री, फोर बीएचके और पेंटहाउस हैं।