नई दिल्ली। खेल कोटे के तहत 27 खेलों में कुल 119 खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। इनमें पुरुषों के लिए 67 और महिलाओं के लिए 52 पद निर्धारित किए गए हैं। खेलवार आंकड़ों में एथलेटिक्स 15 पदों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद हॉकी में 12 और कबड्डी में नौ रिक्तियां हैं। भर्ती सूची में वॉलीबॉल के सात, जबकि बॉक्सिंग और फुटबॉल के छह-छह पद शामिल हैं। बैडमिंटन और बास्केटबॉल में पांच-पांच पद निर्धारित किए गए हैं। क्रिकेट में पुरुष खिलाड़ियों के लिए चार पद हैं। इसके अलावा टेबल टेनिस, टेनिस और वेटलिफ्टिंग में चार-चार रिक्तियां हैं। महिला खिलाड़ियों के लिए बास्केटबॉल में चार और बैडमिंटन में तीन पद हैं। पैरा स्पोर्ट्स में पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए तीन-तीन पद रखे गए हैं। संवाद