नई दिल्ली,। इंडिया हैबिटेट सेंटर की विजुअल आर्ट गैलरी में बुधवार को कलाकार भास्कर सिन्हा की एकल प्रदर्शनी रियल्म्स ऑफ पीस-5 का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी 10 अगस्त तक कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी। इस दौरान कला और संस्कृति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। लगभग तीन दशकों की कला यात्रा में उनकी यह प्रदर्शनी बेहद खास है। प्रदर्शनी भारतीय दर्शन, समाज और संस्कृति से प्रेरित अपनी अनूठी कला शैली विकसित करती है। उनकी कला में पहले की तरह ही कोमलता और गहराई बनी हुई है। वहीं, उनके चित्रों में सामाजिक मुद्दों से लेकर आध्यात्मिक चिंतन तक, कई विषय देखने को मिलते हैं। ब्यूरो