नई दिल्ली। डीडीसीए की ओर से आयोजित महिला क्रिकेट लीग के मुकाबले में रवि ब्रदर्स-डब्ल्यू ने पेलिकन क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू को 23 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए रवि ब्रदर्स-डब्ल्यू ने बिना कोई विकेट गंवाए 177 रन बनाए। कप्तान रिया रावत ने 84 और वैष्णवी शर्मा ने 71 रन की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए पेलिकन क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू की टीम 154 रन ही बना सकी। टीम के लिए संजू पटेल ने 65, महिमा चौधरी ने 27 और रोहिणी राज ने 23 रन का योगदान दिया। हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए रिया रावत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद