नई दिल्ली। छावला स्थित हरियाणा क्रिकेट अकादमी में आयोजित डीडीसीए अंडर-19 लीग के 50 ओवरों के मुकाबले में रवि ब्रदर्स ने यूनाइटेड इंडिया क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हरा दिया। यूनाइटेड इंडिया सीसी की पूरी टीम 37 ओवर में 313 रन बनाकर आउट हो गई। 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रवि ब्रदर्स के बल्लेबाज जसराज सिंह अरोड़ा ने94 गेंदों में 104 रन बनाए। उन्होंने 17 चौके और एक छक्के जड़े। आदि अग्रवाल ने भी 99 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में रवि ब्रदर्स के अभिमन्यु चौहान ने किफायती प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में केवल 14 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि मयंक रेक्सवाल ने 8 ओवर में 3 विकेट हासिल कर विरोधी टीम की पारी को जल्दी समेटने में अहम भूमिका निभाई। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आदि अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद