फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म, रिश्तेदार पर प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वरूप नगर इलाके की घटना, आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले 33 साल के रिश्तेदार पर बहाने से घर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी पर केस कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। किशोरी अपने परिवार के साथ स्वरूप नगर इलाके में रहती है। बुधवार को पीड़िता और उसके परिवार वाले थाने में आकर दुष्कर्म की शिकायत की। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्तेदार ने उसे बहाने से अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया। परिजनों के आने के बाद पीड़िता ने उन्हें सारी बात बताई। उसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत पर बच्ची का बुराड़ी अस्पताल में मेडिकल करवाया और उसके बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता के मकान में ही दूसरे कमरे में किराए पर रहता है और उसके घर आरोपी का लगातार आना-जाना था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें