फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम से मरीज भागा, डॉक्टर पर मुकदमा

Fri, 07 Mar 2014 01:22 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र नगर स्थित एक नर्सिंग होम से मंगलवार सुबह मरीज भाग गया। परिजनों ने थाना साहिबाबाद में नर्सिंग होम और डॉक्टरों की लापरवाही के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के चलते मरीज डरकर भाग गया।

लोनी निवासी ब्रह्म सिंह को उनकी पत्नी मुनेश्वती ने सोमवार को राजेंद्र नगर स्थित मधु नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। डाक्टरों ने मरीज की हालत गंभीर बताई। उसे सुनकर मरीज सोमवार रात ही अस्पताल से भाग गया।

मंगलवार सुबह ब्रह्म सिंह के परिजन अस्पताल पहुंचे तो विवाद हो गया। देर रात परिजनों ने इस मामले में थाना साहिबाबाद में नर्सिंग होम के खिलाफ शिकायत दी।

बुधवार सुबह मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने मधु नर्सिंग होम और डा. निलाक्ष्य शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

साहिबाबाद थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में लापरवाही और गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें