फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajpath Renamed: राजपथ का नाम बदल कर्तव्य पथ करने पर मुहर, NDMC की विशेष बैठक में प्रस्ताव पारित

Wed, 07 Sep 2022 12:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया है। एनडीएमसी की विशेष बैठक में राजपथ का नाम बदलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
राजपथ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में राजपथ का नाम कर्तव्य पथ करने के प्रस्ताव को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की अनुमति मिल गई है। एनडीएमसी की विशेष बैठक में राजपथ का नाम बदलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। जिसके बाद अब राज पथ के बोर्ड हटाकर कर्तव्य पथ के बोर्ड लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का रास्ता राजपथ है। इसकी लंबाई 3 किलोमीटर है। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर ही परेड निकलती है। 

वहीं, दिल्ली एनडीएमसी की बैठक में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, सतीश उपाध्याय, कुलजीत चहल समेत लगभग सभी सदस्य शामिल हुए। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री व एनडीएमसी सदस्य अरविंद केजरीवाल एक बार फिर बैठक में शामिल नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें