नई दिल्ली। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सावंतवाड़ी रोड रेलवे स्टेशन पर दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 12432 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस का सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर 26 जुलाई से प्रायोगिक ठहराव होगा। यह ट्रेन सुबह 6:18 बजे पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12431 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस का सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर 28 जुलाई से प्रायोगिक ठहराव शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह 9:44 बजे पहुंचेगी और 9:46 बजे आगे के लिए रवाना होगी। ठहराव से सिंधुदुर्ग जिले और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजधानी एक्सप्रेस की सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। ब्यूरो