फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्कूली बच्चों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस ने मयूर विहार चरण-3 स्थित विद्या बाल भारती विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। इसमें करीब 450 छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों को व्याख्यान से सुरक्षित सड़क व्यवहार और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम टीटी पार्क और नेशनल बाल भवन के सहयोग से हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए पैदल चलते, सड़क पार करते और वाहन पर सफर करते समय नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। कार्यशाला में पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान सहित कई अधिकारी और विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें