फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, उमस से बेहाल लोगों को मिलेगी राहत, कल भी बूंदाबांदी के आसार

Tue, 22 Aug 2023 03:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Delhi NCR Today Weather Rain Update: मौसम विभाग के अनुसार अभी इस गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 22 व 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर को बारिश शुरू हो गई है। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल बना हुआ था। बारिश से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कल ही 22 व 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं कल तीन साल बाद सोमवार को अगस्त माह का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ।

विज्ञापन

अगस्त में मई-जून जैसी गर्मी खूब पसीने छुड़ा रही है। इसका असर यह रहा है कि तीन साल बाद सोमवार को अगस्त माह का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के कुछ इलाकों में तो तापमान 39 डिग्री के पार ही पहुंच गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी से दिन भर लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम की इस मार ने अगस्त में मई-जून की गर्मी की याद दिला दी। अगस्त में सबसे गर्म दिन का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1987 में 12 अगस्त को 42 डिग्री रहा था।

24 अगस्त से अधिकतम तापमान में फिर शुरू होगी बढ़ोतरी
2009 से अब तक के अगस्त के तापमान पर नजर डालें तो 2014 में 39.4 और 2011 में 38.2 डिग्री रहा था। जबकि बाकी सालों में तापमान 37-38 डिग्री के बीच ही रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी इस गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 22 व 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि 24 अगस्त को अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। उसके बाद 25 से 27 अगस्त तक तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मानसून कमजोर होने के कारण बारिश नहीं हो रही है और इसलिए तापमान बढ़ रहा है और गर्मी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें