दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीदों के बीच ही बादलों से राहत बरस पड़ी। आज सवेरे एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हो गई। अगले कुछ घंटों में हवाओं के साथ बारिश बरकरार रहने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटों के दरम्यान एनसीआर के फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ हरियाणा के हिसार, हांसी, जींद, भिवानी और रोहतक में बरसात की उम्मीद है।
एनसीआर में कुछ देर हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी जमा हो गया।