फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गर्मी में यात्रियों को राहत, विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
- आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया और सहरसा के बीच अतिरिक्त सेवाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बढ़ती गर्मी और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली से बिहार के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार, पहली विशेष ट्रेन संख्या 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस होगी। यह 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को (22 मई को छोड़कर) पूर्णिया कोर्ट से रवाना होगी, जबकि वापसी में 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक रविवार और मंगलवार को संचालित होगी। यह ट्रेन सहरसा, सुपौल, सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। दूसरी विशेष ट्रेन संख्या 05575/05576 सहरसा जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस होगी। यह 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को सहरसा से और 30 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर बृहस्पतिवार को आनंद विहार से चलाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें