फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल 24 से ज्यादा शटल गाड़ियां रद्द

Wed, 07 Oct 2015 08:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
असावटी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बृहस्पतिवार से दैनिक यात्रियों की परेशानी और बढ़ेगी।
विज्ञापन


पलवल से नई दिल्ली की ओर जाने वाली 24 से अधिक शटल व एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन रद्द कर दिया गया है। यह समस्या अब 11 अक्तूबर तक बनी रहेगी।

तुगलकाबाद से पलवल तक फोर्थ लाइन को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। इसी के चलते असावटी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम तेजी से चल रहा है।

इसके चलते 11 अक्तूबर तक कई शटल गाड़ियां रद्द रहेंगी। सबसे ज्यादा परेशानी होडल से नई दिल्ली तक सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को होगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि असावटी में इंटरलॉकिंग का कार्य चलने के कारण 11 अक्तूबर तक गाड़ियों को रद्द करना पड़ा है। इनमें कई एक्सप्रेस गाड़ियां भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर तक आगरा इंटरसिटी से सफर किया जा सकता है, लेकिन 11 अक्तूबर को उसे भी रद्द किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें