फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: पांच घंटे तक बंद रहेगा पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम, नहीं मिल सकेगी ट्रेनों से संबंधित जानकारी

Thu, 28 Jul 2022 08:56 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Indian Railways Passenger Reservation System:
स्टेशन पर स्थित ना तो डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग होगी और ना ही रिटायरिंग रूम की। अपग्रेडेशन काम के लिए इस दौरान कंप्यूटरिकृत सेवा बंद की जाती है। कंप्यूटर द्वारा चालू आरक्षण बुकिंग का काम काज भी बंद रहेगा।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को अस्थायी तौर पर बंद रखने का निर्णय लिया है। 30 जुलाई की देर रात 11.45 बजे से सुबह 4:45 बजे तक पीआरएस पूछताछ को बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कम्प्यूटरीकृत पूछताछ सेवा यात्रियों के लिए बंद रहेगी।

विज्ञापन


शनिवार की देर रात से सुबह 5 घंटे तक रेलवे से संबंधित कामों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर-139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी। साथ ही कम्प्यूटर द्वारा चालू आरक्षण बुकिंग का काम काज भी बंद रहेगा। ना तो यात्रा टिकट जारी किया जाएगा और ना ही टिकट रद्द।

विज्ञापन

लिहाजा अगर आप शनिवार को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे है तो अपने ट्रेन की जानकारी रात 11:45 बजे के पहले कर ले। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें