नई दिल्ली। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। सभी ने नशीले पदार्थों से दूर रहने और उनके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। रेलवे के अनुसार, कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। कर्मचारियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। ब्यूरो