संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
सीएम फ्लाइंग टीम ने भीमसीका गांव स्थित रोजेदार डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया कि डेयरी संचालक ने प्रदूषण विभाग की बिना अनुमति के बॉयलर चलाया हुआ है। इस बारे में प्रदूषण विभाग द्वारा नियम अनुसार कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश वर्मा द्वारा डेयरी में बनाई जा रही पनीर का सैंपल भी लिया गया। सीएम फ्लाइंग स्टाफ की टीम ने जिस समय डेयरी का निरीक्षण किया गया उस समय छह सात कर्मचारी काम करते मिले। डेयरी पर 1200 किलोग्राम पनीर बनाई हुई मिली। डेयरी मालिक आजाद ने प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करता मिला है।