मतदान का अधिकार छीना जा रहा: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा,
दिल्ली में लाखों लोगों से एसआईआर के नाम पर मतदान का अधिकार छीना जा रहा है। सीईओ कह रहा है कि यदि कोई व्यक्ति 10 साल से किसी मकान में रह रहा है और अपना घर बदलकर शिफ्ट हो जाता है, उसका वोट काट दिया जाता है। राघव चड्ढा पंजाब में नहीं बल्कि दिल्ली में ही रहते हैं। जब गरीब नागरिकों के वोट पते बदलने पर काटे जा रहे हैं, तो राघव चड्ढा के वोट को लेकर भाजपा इतनी हाय-तौबा क्यों मचा रही है?