फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचित हत्याकांड: 300 बदमाशों की कुंडली खंगालने के बाद आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस, 21 अप्रैल को हुई थी हत्या

Wed, 03 May 2023 11:09 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

सेक्टर-62 स्थित रजत विहार सोसाइटी निवासी रचित (32) डिस्पोजेबल प्लेट का कारोबार करते थे। इसी 21 अप्रैल देर रात सोसाइटी के बाहर बाइक बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर  पांच लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 300 बदमाशों की कुंडली खंगालने और एक हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस अब व्यापारी रचित चौहान के हत्यारे के नजदीक पहुंच गई है। मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती। वहीं बुधवार को रचित की तेरहवीं थी। इस दौरान परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन

सेक्टर-62 स्थित रजत विहार सोसाइटी निवासी रचित (32) डिस्पोजेबल प्लेट का कारोबार करते थे। इसी 21 अप्रैल देर रात सोसाइटी के बाहर बाइक बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर  पांच लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात के वक्त रचित दुकान में काम करने वाले कर्मचारी फुटकु के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। इसके बाद फुटकु भी वहां से भाग गया था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद से लेकर एनसीआर के अन्य शहरों की एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वहीं इस तरह की वारदात में शामिल 300 से अधिक बदमाशों की कुंडली खंगाली। पुलिस की आठ टीमें मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें