फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीटीयू में पीएचडी दाखिला की दौड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रबंधन और मानविकी समेत 22 विभागों व केंद्रों में मिलेगा शोध का अवसर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में जनवरी 2027 सत्र के पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और मानविकी सहित विभिन्न विषयों में शोध करने के इच्छुक अभ्यर्थी 8 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। दखिला के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dtu.ac.in या प्रवेश पोर्टल https://saarthl.dtu.ac.in/admissions2026_27 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, एप्लाइड फिजिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर साइंस, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डिजाइन और पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभागों में दाखिले होंगे। इसके अलावा दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप और विभिन्न उत्कृष्टता केंद्रों में भी शोध का मौका मिलेगा। पीएचडी में फुलटाइम फेलोशिप, अन्य एजेंसियों की फेलोशिप के साथ फुलटाइम, बिना फेलोशिप फुलटाइम, प्रायोजित और पार्ट टाइम श्रेणियों में प्रवेश दिया जाएगा। उद्योगों में कार्यरत पेशेवरों के लिए भी पीएचडी कार्यक्रम उपलब्ध है। दाखिला के लिए यूजीसी नेट, यूजीसी सीएसआईआर-नेट, डीबीटी, आईसीएमआर और आईएआरआई-जेआरएफ की फुलटाइम फेलोशिप प्राप्त अभ्यर्थियों तथा गेट, सीईईडी, नेट और समकक्ष राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले पात्र उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें