फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस से पहले पार्क की बदहाली पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले रोहिणी सेक्टर-2 पार्क की बदहाल स्थिति पर स्थानीय निवासियों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आरडब्ल्यूए निवासी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को पार्क में ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें कई गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने मलबा हटाने, पार्क की सफाई और खराब बेंचों की मरम्मत की मांग की। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पार्क के रखरखाव के लिए नई समिति बनी है। उन्होंने 10 दिनों से अधूरे समरसेबल बोर का काम जल्द शुरू करने की भी मांग की। स्थानीय लोगों ने दो दिनों के भीतर सफाई पूरी कराने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें