नई दिल्ली। विश्व धरोहर दिवस पर 18 अप्रैल को महरौली पुरातात्विक उद्यान में सांस्कृतिक संध्या ‘रूह-ए-दिल्ली’ का आयोजन होगा। इसमें नियाजी निजामी ब्रदर्स सूफियाना कव्वाली की प्रस्तुति देंगे। डीडीए के अनुसार, शाम 6 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में दर्शकों को इतिहास और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टिकट ऑनलाइन बुकिंग मंच के माध्यम से उपलब्ध हैं। ब्यूरो