फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: PWD मंत्री ने बारापूला प्रोजेक्ट का फिर से किया शिलान्यास, देरी के लिए पिछली सरकार पर साधा निशाना

Mon, 12 May 2025 12:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज सोमवार को सराय काले खां से मयूर विहार तक के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। काम में देरी पर उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बारापूला प्रोजेक्ट (सराय काले खां से मयूर विहार) का आज फिर से शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दिसम्बर तक इसे तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रवेश वर्मा आज बारापूला प्रोजेक्ट का दौरा करने मौके पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने इंजीनियर्स के साथ इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। ठेकेदारों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने इस परियोजना में देरी को लेकर पिछली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछली सरकार की वादाखिलाफी के कारण ये प्रोजेक्ट अबतक अटका पड़ा है, इसलिए आज हम फिर से उसका शिलान्यास नए सिरे से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब ये कार्य इसी साल दिसम्बर में पूरा कर जनता को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें