भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने बृहस्पतिवार रात पीडब्ल्यूडी के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) वेदप्रकाश को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के सूत्रों के मुताबिक वेदप्रकाश गुरुतेग बहादुर अस्पताल में तैनात था। उसने एक बिल पास करवाने के एवज में एक ठेकेदार से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने इसकी जानकारी एसीबी को दी।
एसीबी की टीम ने वेदप्रकाश को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया और उसके पास मौजूद 50 हजार रुपये सीज कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।