फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: पुष्कर सिंह धामी ने बांसुरी स्वराज के समर्थन में किया रोड शो, उत्तराखंड सीएम ने AAP पर बोला हमला

Sat, 18 May 2024 02:00 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी की नई दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के समर्थन में रोड शो किया।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी ने बांसुरी स्वराज के समर्थन में किया रोड शो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी की नई दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। स्वाति मालीवाल विवाद पर बोलते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी को महिला विरोधी पार्टी बताया।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'जिस मुख्यमंत्री आवास में विकास की योजनाएं बननी चाहिए थीं, दिल्ली को आगे बढ़ाने की योजनाएं बननी चाहिए वहां इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं वो भी उन्हीं की पार्टी की सांसद के साथ। जब महिला सांसद के साथ इस प्रकार की घटना हो रही है तो और महिलाओं के बारे में उनकी क्या सोच होगी। ये पूरी तरह से दिखता है कि पार्टी(AAP) महिला विरोधी पार्टी है, महिलाओं का उत्पीड़न करने वाली पार्टी है।'

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें