फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पलवल में पंजाब-हरियाणा की कबड्डी टीमें आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पलवल में पंजाब और हरियाणा की महिला एवं पुरुष सर्कल कबड्डी टीमों के बीच मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में दोनों राज्यों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मौजूद रहे। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और युवा स्टेडियम पहुंचे। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनमें खेल भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अधिक अवसर मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें