नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के आत्मा राम सनातन धर्म (एआरएसडी) कॉलेज की एनसीसी इकाई की ओर से वित्तीय साक्षरता : मेरा पहला वेतन चेक विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें डीयू के वाणिज्य एवं व्यवसाय संकाय के प्रोफेसर आर के सिंह मुख्य अतिथि और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर अमित कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। एएमएफआई के वरिष्ठ सलाहकार सूर्यकांत शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में स्मार्ट बचत, वित्तीय नियोजन और म्यूचुअल फंड की जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ज्ञानतोष कुमार झा ने कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ वित्तीय समझ भी जरूरी है। ब्यूरो