सीएए आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर प्रदर्शनकारियों का एक समूह कैंडल लाइट मार्च के लिए बाटला हाउस में इकट्ठा हुआ था। डीसीपी दक्षिण पूर्व ने मामले में जानकारी दी कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया। इस दौरान तीन महिलाएं भी प्रदर्शनकारियों के साथ थीं। प्रदर्शनकारियों को कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का हवाला देते हुए उनसे अपने घरों में लौट जाने का अनुरोध किया गया।