फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sansad March: पीएम आवास तक जा सकते हैं प्रदर्शनकारी, इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा पुख्ता; नई दिल्ली में धारा 163

Mon, 20 Jul 2026 04:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने पूरी नई दिल्ली में बीएनएसएस की धारा 163 लगा दी है, फिर इनपुट है कि प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास, इंडिया गेट या फिर महत्वपूर्ण जगहों पर जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
जंतर मंतर पर डेरा डाले पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक पहले देश की राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस गंभीर इनपुट मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने पूरी नई दिल्ली में बीएनएसएस की धारा 163 लगा दी है, फिर इनपुट है कि प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास, इंडिया गेट या फिर महत्वपूर्ण जगहों पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली पुलिस ने पूरी नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ा कर दिया है। पूरी नई दिल्ली क्षेत्र को 15 जोन में बांटा गया है। हर जोन की सुरक्षा की कमान एक आईपीएस अधिकारी को दी गई है। नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था में जिन पुलिस अधिकारी व जवानों की ड्यूटी लगाई है उन्हें सोमवार तड़के चार बजे ड्यूटी पाइंट पर पहुंचने को कहा है।

हालांकि ये स्पष्ट है कि दिल्ली पुलिस किसी टकराव के मूड में नहीं है। ऐसे में प्रदर्शनस्थल के आसपास किसी भी पुलिसकर्मी को लाठी आदि न रखने के सख्त आदेश दिए गए हैं। सीजेपी के प्रस्तावित मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस में रविवार दोपहर बाद ब्रीफिंग की। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा में 22 डीसीपी और आठ ज्वाइंट सीपी व एडिशन सीपी को सुरक्षा की कमान दी गई है।
विज्ञापन


अर्द्धसैनिक बलों की 40 कंपनियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खुद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। नए पुलिस कमिश्नर ने दिल्ली पुलिस की कमान संभालते ही सबसे पहले आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता वाॅगचुक को जंतर-मंतर से हटवाया था।

10 से 12 हजार लोगों के आने के इनपुट
दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग यानि स्पेशल ब्रांच ने इनपुट दिए हैं कि सीजेपी के प्रस्तावित मार्च में 10 से 12 हजार लोग आ सकते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के रास्तों यानि नई दिल्ली में घुसने के रास्तों पर विशेष चेकिंग व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें