फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में हुआ। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो निंदनीय और अस्वीकार्य है। साथ ही, पार्टी ने कहा कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस की कार्रवाई भी गलत है। उदय भानु चिब ने कहा कि खरगे देश के वरिष्ठ नेता हैं और उनके खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल पूरे समाज का अपमान है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों से घबराकर इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें